{"_id":"6404f1f1b4e21bb6ad0718a4","slug":"big-responsibility-of-family-and-society-on-women-neetu-singh-hathras-news-c-2-1-60270-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस: नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की आस हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस: नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की आस हो
Mon, 06 Mar 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:18 AM IST
सार
नारी अपने अंदर की शक्ति को जगा ले तो वह ऊर्जावान बन सकती है। महिलाओं पर परिवार व समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की आस हो।
विज्ञापन
खुशहाल महिला खुशहाल परिवार कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कूपा गली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान के ब्यावर से आईं सिविल जज नीतू सिंह ने कहा कि नारी अपने अंदर की शक्ति को जगा ले तो वह ऊर्जावान बन सकती है। महिलाओं पर परिवार व समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
राजयोगिनी सीता दीदी ने कहा कि नारी तुम प्रेम हो आस्था हो, विश्वास हो टूटी हुई उम्मीदों की आस हो। प्रिंसिपल मंजेश लता ने कहा कि यदि महिला खुशहाल रहेगी तो परिवार भी खुशहाल होगा। कार्यक्रम के अंत में होली उत्सव भी मनाया गया।
विज्ञापन
इससे पहले ब्यावर से आईं सिविल जज नीतू सिंह, जनपद प्रभारी राजयोगिनी सीता दीदी, श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रिंसिपल बहन मंजेशलता, बीके भावना बहन, समाजसेवी गीता गौड़ आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बीके सीमा बहन, गीता गौड़, बहन शीतेश, बहन स्नेहलता, प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, हाईकोर्ट वकील शैलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।