फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Big negligence of government departments in tree plantation, no geo tagging

Hathras News: पौधारोपण में सरकारी महकमों की बड़ी लापरवाही, नहीं की जीओ टैगिंग

Sat, 12 Aug 2023 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Big negligence of government departments in tree plantation, no geo tagging
जिले में हो रहे वृहद पौधरोपण अभियान में सरकारी विभागों की लापरवाही सामने आ रही है। पौधरोपण के सत्यापन को लेकर किए जाने वाली जिओ टैगिंग में 34 में से केवल आठ विभागों ने ही शत प्रतिशत पौधों का जीओ टैग किया है।
विज्ञापन




अभियान के अंतरगत पहले चरण में 22 जुलाई को कुल 20 लाख 26 हजार 371 पौधों का रोपण किया गया। इसमें वन विभाग के अलावा अन्य 34 विभागों की ओर से 14 लाख 34 हजार 275 पौधों का रोपण किया गया है। बात जीओ टैग की करें तो 10 अगस्त तक मात्र आठ विभागों ने ही जीओ टैगिंग का काम पूरा किया है। कुल 14 विभाग ऐसे हैं, जिनका जीओ टैग किए जाने का आंकड़ा शून्य पर है।
विज्ञापन




इसमें 12 विभगों ने आंशिक रूप से जीओ टैगिंग की है। अन्य विभागों की ओर से किए गए कुल 14,34,275 पौधों में से 9,67,545 पौधों का ही जीओ टैग किया गया है। पौधरोपण की वास्तिविक तस्वीरों को हरितमा एप पर मौके से लोड नहीं किया गया है, जिससे वास्तविक पौधरोपण सत्यापित नहीं किया जा पा रहा। प्रभागीय वनाधिकारी डा. सीपी सिंह ने सभी विभागों से 14 अगस्त तक जीओ टैगिंग का कार्य पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन









स्वतंत्रता दिवस पर होगा 3.72 लाख पौधों का रोपण

पौधरोपण अभियान के दूसरे चरण में स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त के दिन 3.72 लाख पौधों का रोपण किया जाना है। इसमें वन विभाग की ओर से कुल 1.09 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। बाकी 2.63 लाख पौधों का रोपण अन्य विभागों की ओर से किया जाना है। ऐसे में वन विभाग पहले चरण के पौधरोपण की जीओ टैगिंग को 14 अगस्त दो बजे तक पूरा कराने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed