{"_id":"57fe80d74f1c1b3e7129038e","slug":"bharat-solder-the-baha-i-welled","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत मिलाप ने बहाई अश्रुधारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत मिलाप ने बहाई अश्रुधारा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में चल रही रामलीला में बुधवार की रात को श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का भारद्वाज आश्रम पहुंचना और भरत मिलाप लीलाओं का मंचन किया गया। लीलाएं देखने के लिए रात तक काफी भीड़ रही।
वृंदावन की मंडली के कलाकारों ने दिखाया कि रावण का वध करने के बाद राम के आदेश पर लक्ष्मण जी लंका पहुंचकर विभीषण का राज्याभिषेक करते हैं और उन्हें लंका का राजा घोषित करते हैं।
इसके बाद राम-सीता व लक्ष्मण वानर सेना के साथ अयोध्या लौटने की तैयारी करते हैं। इससे पूर्व वह भारद्वाज ऋषि के आश्रम पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लेते हैं। अयोध्या में भरत बड़े भाई राम के आने के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे रहते हैं। भरत से मिलकर राम गदगद हो जाते हैं। दोनों भाइयों का यह मिलाप देखकर भक्तों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
अश्रुधारा बहने लगी। इसके बाद सरस्वती पूजन किया गया। व्यवस्था में आशीष पचौरी, राजीव बौहरे, पुनीतराज पचौरी, पुष्पराज पचौरी, पवन गौतम, बौ. विष्णु पचौरी, आकाश पचौरी, रामबहादुर यादव भोला पहलवान आदि थे।
वहीं सादाबाद क्षेत्र के कस्बा विसावर में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी ने हिंदू जन चेतना बाइक रैली निकालकर विजय संकल्प दिवस मनाया गया। यह बाइक रैली बंटी चौधरी के संयोजन में हुई, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता रवींद्र शर्मा उर्फ मुन्ना प्रधान ने किया।

बाइक रैली बिसावर से प्रारंभ होकर मई, चिरावली, बिलारा, गढ़उमराव, जटोई, सूमरा आदि लगभग 50 गांवों से होकर गुजरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बृज क्षेत्र के धर्म जागरण प्रमुख दिनेश जी ने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने बुराई पर अच्छाई की विजय प्राप्त की थी उसी प्रकार आज हम सभी युवाओं को एक संकल्प लेते हुए समाज से बुराई रूपी रावण का अंत करना चाहिए।
भाजपा नेता मुन्ना प्रधान ने कहा कि आज विजय दशमी के दिन हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम पाकिस्तान के मित्र और भारत के दुश्मन चीन का कोई भी सामान नहीं खरीदेंगे। इस मौके पर प्रमोद, सोनू, राजकुमार, बबलू, बृजमोहन कौशिक, प्रियवृत आर्य, मोहित सिसौदिया आदि थे।