{"_id":"dac0a16f3a282a268f8f71608238a213","slug":"beti-bachao-avhiyan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ अभियान के लिए निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ अभियान के लिए निकाली रैली
hathras
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। ब्लॉक हाथरस के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय रतिभानगढ़ी के शिक्षकों ने स्कूली बच्चों के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चेे विभिन्न स्लोगन लिखी तख्ती हाथ में पकड़े हुए थे। ग्रामीणों को समाज में बेटी का महत्व समझाया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. संध्या अग्रवाल सह समन्वयक बीआरसी मुरसान ने इस मौके पर बेटी की महत्ता बताते हुए ग्राम शिक्षा समिति के सदस्यों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटी दो-दो घरों को रोशन करती है। हर घर का वंश भी बेटी से ही आगे बढ़ता है। लोगों को अपनी मानसिकता बदलकर बेटी का महत्व समझना होगा। कार्यक्रम संयोजिका सह समन्वयक ओमवती गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता, नीलेंद्र, प्रियंका आदि उपस्थित रहीं।