फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BDC member uncontested elections

बीडीसी सदस्य का निर्विरोध चुनाव तय

Thu, 18 Feb 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। ब्लॉक सासनी के गांव रघनियां में वार्ड संख्या 36 से बीडीसी सदस्य पद के लिए निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इस वार्ड से मृतक बीडीसी सदस्य की पत्नी सुनीता देवी के समर्थन में दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। 

ग्रामीणों की बैठक के बाद दूसरे प्रत्याशी चंद्रपाल सिंह ने पर्चा वापस लिया। अब वार्ड में एकमात्र सुनीता देवी का पर्चा रह जाने के कारण निर्विरोध चुनाव तय है। ग्रामीणों ने सुनीता देवी का स्वागत किया। गौरतलब है कि इससेे पूर्व सुनीता देवी के पति यह चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव चिह्न आवंटन के बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। चुनाव में मतदाताओं ने मृतक प्रत्याशी पर ही भरोसा जताया था।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता सुदर्शन शर्मा, राममोहन उपाध्याय, रामकिशन उपाध्याय, गिरीश उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, ललित उपाध्याय, सुरेशचंद शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, देवराज उपाध्याय, लवकुश उपाध्याय आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed