{"_id":"646a11ef74cf89022301bef6","slug":"bba-studied-in-bagla-degree-college-hathras-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बागला डिग्री कॉलेज में होगी बीबीए की पढ़ाई, पांच नए कोर्स होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बागला डिग्री कॉलेज में होगी बीबीए की पढ़ाई, पांच नए कोर्स होंगे शुरू
Sun, 21 May 2023 06:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 21 May 2023 06:13 PM IST
सार
पीसी बागला डिग्री कॉलेज में इसी सत्र से बीबीए, एमएससी जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान पांच नए कोर्स शुरू होने हैं।
विज्ञापन
पीसी बागला कॉलेज, हाथरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार सदस्यीय पैनल ने रविवार को तीन नए कोर्सों की मान्यता के लिए हाथरस के पीसी बागला डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। पैनल अब निरीक्षण की रिपोर्ट देगी। कॉलेज में इसी सत्र से पांच नए कोर्स शुरू होने हैं।
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री कॉलेज में इसी सत्र से बीबीए, एमएससी जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान पांच नए कोर्स शुरू होने हैं। एमएससी रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की मान्यता के लिए 15 मई को निरीक्षण हो चुका है। चार सदस्यीय पैनल ने एमएससी जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और बीबीए की मान्यता के लिए कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। पैनल निरीक्षण की रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद कॉलेज में पांच नए कोर्स शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में पीसी बागला डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ महावीर सिंह छौंकर का कहना है कि जिले के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में इसी सत्र से पांच नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। अब इन कोर्सों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को दूसरे जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन