फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Battle on Twitter to add 22 thousand vacant posts

22 हजार रिक्त पदों को जोड़ने के लिए ट्विटर पर जंग

Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Battle on Twitter to add 22 thousand vacant posts
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गरीब बेरोजगार योग्य शिक्षक अभ्यर्थियों ने अब 22000 रिक्त पदों को 69000 शिक्षकों की भर्ती में जोड़ने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी है। अब ट्विटर के जरिये अभ्यर्थी अपनी मांग को सरकार तक पहुंचा रहे हैं। ट्विटर पर यह मामला ट्रेंड कर रहा है। हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को ट्वीट किए हैं। अभ्यर्थी अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने की भरपूर कोशिशों में जुटे हैं।
गांव नगला भूरा निवासी सीमा चौधरी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई 2017 को यूपी में 1.37 लाख योग्य शिक्षकों को दो भर्ती में भरने का आदेश दिया था। इसके पालन के लिए सरकार ने 68,500 और 69,000 शिक्षकों की भर्ती निकाली। पहली भर्ती में सरकार ने 150 अंक की परीक्षा में पास होने के लिए अनिवार्य अंक 67/60 निर्धारित किया, जिसमें से मात्र 41 हजार अभ्यर्थी ही पास हो पाए।
विज्ञापन

यहां लगभग 22 हजार से अधिक पद खाली रह गए। इसके बाद सरकार ने 69000 भर्ती में पास होने के लिए 90/97 अंक निर्धारित किया, लेकिन यहां भी लगभग एक लाख 46 हजार अभ्यर्थी ही पास हुए। इसी परीक्षा को कराने वाली संस्था ने सभी को मुफ्त के तीन अंक बांट दिए। इस कारण जो लोग पहले फेल हो रहे थे वो भी पास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब दो लाख से अधिक प्राइमरी अध्यापकों की कमी है और सरकार के पास 1.37 लाख से शेष 22 हजार पद भी खाली हैं। बहुत से अभ्यर्थी 90/97 से अधिक अंक 105 लाकर भी बाहर हैं। सीमा ने बताया कि 18 और 19 मई को ट्विटर पर मांग को लेकर सरकार को काफी मैसेज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed