फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BASU suspension suspended, Babu suspended

बीएसए के हस्ताक्षर की मुहर का किया दुरुपयोग, बाबू निलंबित

Fri, 31 Aug 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Fri, 31 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
BASU suspension suspended, Babu suspended
मुहर - फोटो : अमर उजाला
 बीएसए के हस्ताक्षर की मुहर का दुरुपयोग करने के आरोप में बाबू को निलंबित किया गया है। बाबू पर गम्भीर अनियमितताओं, कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरते जाने का भी आरोप है। निलंबन अवधि में बाबू को सिकंदराराऊ एबीएसए कार्यालय से संबद्ध किया गया है।      
विज्ञापन

 
गजेंद्र कुमार बीएसए दफ्तर में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात है। उस पर आरोप है कि बीएसए की बिना अनुमति के उनके हस्ताक्षर की मुहर बनवा कर, बिना किसी आदेश के अपने मनमाने तरीके से उस मुहर का दुरुपयोग किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा बीएसए द्वारा जारी की गई नि:शुल्क दाखिले की सूची से इतर बच्चों का प्रवेश कर, फीस माफी के लिए प्रधानाचार्य/प्रबंधकों आदेश दिए जाने का भी आरोप है। इन्हीं सब आरोपों को लेकर बीएसए ने वरिष्ठ लिपिक गजेंद्र कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। बीएसए  हरीशचंद्र ने बताया कि गजेंद्र कुमार वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। उस पर बिना किसी आदेश के बीएसए के हस्ताक्षर की मुहर बनवाना और फिर उस का  प्रयोग गलत तरीके से करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed