फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Basic school brightened as convent

बेसिक स्कूल को चमकाया कान्वेंट जैसा

Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 04 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Basic school brightened as convent
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी परती के विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
 सहायक अध्यापक राजन चड्ढा पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी परती को अपने निजी प्रयासों से कान्वेंट स्तर का स्कूल बना चुके हैं। वह स्कूल टाइम के बाद भी स्कूल के बच्चों को ही नहीं गांव के अन्य बच्चों के लिए भी स्कूल में कंपटीशन की तैयारी कराते हैं।
विज्ञापन


जिससे यह बच्चे अपना भविष्य संवार सके। विद्यार्थियों के लिए इन्होंने कंप्यूटर लैब तैयार की है।
उन्होंने विद्यालय के भवन की रंगाई-पुताई, फूलों के पेड़ के साथ सौंदर्यीकरण भी कराया है। स्कूल ड्रेस के ऊपर कान्वेंट के बच्चों की तरह गले में लटके परिचय पत्र से बच्चों में गजब का अनुशासन भी दिखाई देता है।
विज्ञापन


वैसे तो राजन चड्डा की इस विद्यालय में तैनाती 2007 में ही हो चुकी थी। लेकिन उसके बाद से उनकी विभागीय अधिकारियों ने लंबे समय तक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिलाधिकारी कार्यालय में चुनाव आदि के दौरान तैनाती रखी। जिससे वह विद्यालय में तीन वर्ष ही शिक्षण कार्य के लिए पहुुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय पहुंचने के बाद से ही उन्होंने ब्लॉक हाथरस के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी परती को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों का भी उनको लगातार अच्छा समर्थन प्राप्त  हो रहा है। इस विद्यालय में उनके  प्रयासों से लगातार विद्यार्थियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।


मौजूदा समय में इस विद्यालय में 67 विद्यार्थियों के एडमिशन हैं, जो नियमित रूप से विद्यालय भी आते हैं। स्कूलों के भवन व अन्य संसाधनाें की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपने निजी स्तर से प्रयास किए। जिसको पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों का भी समर्थन मिला। उनका प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के संसाधन विहीन युवाओं की अच्छी शिक्षा के लिए वह इस विद्यालय को अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित करें।

जिससे ग्रामीण प्रतिभाएं अपना शैक्षिक विकास कर सके। शिक्षक का प्रयास है कि वह अपने इन कार्यों को प्रचार प्रसार से दूर रखकर युवाओं की मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed