फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bank employees' protest against the merger of banks

बैंकों के विलय के विरोध में बैंककर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 07 Feb 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 07 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bank employees' protest against the merger of banks
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंककर्मी। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। केंद्र सरकार के बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक एवं विजया बैंक के विलय के निर्णय के विरुद्ध यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।   
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम के जिला संयोजक एवं यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय सहायक महामंत्री बीएस जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने सितंबर 2018 में बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक एवं विजया बैंक को एकीकृत करने और विलय करने की घोषणा की है, तभी से सरकार के इस अनुचित कदम का उनका संगठन निरंतर विरोध कर रहा है। सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध फोरम के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 26 दिसंबर 2018 को देश के 10 लाख अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार लोकतांत्रिक प्रतिरोधों को अनदेखा कर रही है। हाल ही में केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा बिल को मंजूरी देने और योजना को अधिसूचित करने की घोषणा कर दी है, इसलिए संगठन ने फिर आंदोलन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय बैंकों के सामने बड़ी समस्या खराब ऋणों की है, जिनकी वसूली के लिए केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए, परंतु सरकार ऐसा नहीं कर रही है। इस मौके पर आरएस पौरुष, डीसी गुप्ता, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, उमाशंकर जैन, अशोक कुमार शर्मा, इतवारी लाल, नन्नूमल, संजय जैन, सागरमणि, देवेंद्र कुमार, शैलेन्द्र तौमर, भानु प्रकाश, रवि राकेश, गया प्रसाद, के पी सिंह, महेशचंद्र, पुष्पांकर जैन, सुदेश एवं भूपेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed