{"_id":"662d70509d17dc0cac09ca26","slug":"band-worker-dies-after-being-hit-by-train-hathras-news-c-56-1-sknl1012-114267-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बैंडकर्मी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बैंडकर्मी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Sun, 28 Apr 2024 03:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक बैंडकर्मी था और शुक्रवार की देर रात घर पहुंचा था। इस बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी राजू उर्फ आमिर (22) पुत्र शराफत अली बैंड बजाने का कार्य करता था। शुक्रवार की देर रात वह अपने घर पहुंचा। इस बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर राजू उर्फ आमिर रात करीब दो बजे से घर से कहीं निकल गया।
इस दौरान दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गांव धौरपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।