{"_id":"662d14ba0f73d68a150c5775","slug":"band-worker-dies-after-being-hit-by-train-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: देर से पहुंचा, परिजनों से हुआ विवाद, गुस्से में चला गया, ट्रेन की चपेट में आकर हुई बैंडकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: देर से पहुंचा, परिजनों से हुआ विवाद, गुस्से में चला गया, ट्रेन की चपेट में आकर हुई बैंडकर्मी की मौत
Sat, 27 Apr 2024 08:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 08:40 PM IST
सार
बैंडकर्मी देर रात अपने घर पहुंचा। इस बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर वह करीब दो बजे से घर से कहीं निकल गया। रात में ही दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गांव धौरपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक राजू उर्फ आमिर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक बैंडकर्मी था और 26 अप्रैल की देर रात घर पहुंचा था। इस बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी 22 वर्षीय राजू उर्फ आमिर पुत्र शराफत अली बैंड बजाने का कार्य करता था। 26 अप्रैल की देर रात वह अपने घर पहुंचा। इस बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर राजू उर्फ आमिर रात करीब दो बजे से घर से कहीं निकल गया।
विज्ञापन
रात में ही दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर गांव धौरपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन