फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bakrid Namaz in Hathras

बकरीद आज: रात तक हुई खरीदारी, सुबह सवा सात बजे होगी नमाज , पुलिस-प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम

Sat, 07 Jun 2025 02:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 02:33 AM IST
सार

मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी और जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा ने बताया कि नमाज अदा करने का वक्त सात जून को सुबह 07:15 बजे तय किया गया है। इस साल नमाज हाफिज इनाम साहब अदा कराएंगे।

विज्ञापन
Bakrid Namaz in Hathras
ईद को लेकर कपड़ों की खरीदारी करते युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में बकरीद का त्योहार 7 जून को खुलूस के साथ मनाया जाएगा। 6 जून को मुस्लिम समाज के लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे रहे। देर रात तक मुस्लिम समाज के लोगों ने कपड़े, जूते, सौंदर्य प्रसाधन के अलावा खाने-पीने के सामान की खरीदारी की। मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर नमाज सुबह सवा सात बजे अदा की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को ईदगाह पर नमाज की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यहां सफाई व अन्य इंतजामात सुनिश्चित किए गए। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने ईदगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सफाई और पेयजल के मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका के अधिकारियों को दिए हैं। 
विज्ञापन


मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। इधर, शुक्रवार को पूरे दिन मुस्लिम समाज के लोग खरीदारी करने में व्यस्त रहे। रात तक शहर के बाजार खरीदारों की भीड़ से गुलजार रहे। शहर के पंजाबी मार्केट, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बैनीगंज, घंटाघर आदि बाजारों में ईद के मद्देनजर देर रात तक दुकानें खुलीं और यहां ग्राहक भी पहुंचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर राहत अहमद कुरैशी और जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा ने बताया कि नमाज अदा करने का वक्त सात जून को सुबह 07:15 बजे तय किया गया है। इस साल नमाज हाफिज इनाम साहब अदा कराएंगे। उन्होंने अकीदतमंदों से ईदगाह व मस्जिदों के भीतर ही नमाज अदा करने की अपील की है।

सिकंदराराऊ में सुबह 8:10 बजे होगी ईद की नमाज
सिकंदराराऊ कस्बे में बकरीद की नमाज सुबह 8:10 बजे अदा की जाएगी। ईद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने नगर में सुरक्षा मार्च निकाला। संवेदनशीलता को देखते हुए कस्बे में बाहर का पुलिस बल भी मंगाया गया है।

ईदगाह के मुतवल्ली मुजिम्मल कुरैशी व नवेद अहमद खान ने अपील की है कि ईदगाह में नमाज के लिए कम से कम 15 मिनट पहले पहुंचें। कोई भी खुले में सड़क पर नमाज न पढ़े। अगर ईदगाह भर जाए तो आसपास की मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा करें। कुर्बानी करने वाले लोग सफाई का विशेष ध्यान रखें। अवशेष को कब्रिस्तान में गड्ढा खोदकर दफन कराएं या नगर पालिका की गाड़ी में डाल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed