फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bakhshi become brahman chetna parishad president

बख्शी बने ब्राह्मण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष

Sun, 31 Jan 2021 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
bakhshi become brahman chetna parishad president
पत्रकारों से वार्ता करते ब्राह्मण चेतना परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्राह्मण चेतना परिषद संगठन की बैठक मोहनगंज स्थित कार्यालय पर हुई। परिषद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार बख्शी का फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार बख्शी ने कहा कि परिषद का गठन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। जिला स्तर पर इसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने उनको सौंपी है। वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

परिषद के संस्थापक पूर्व मंत्री पं. जितिन प्रसाद हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रदीप अवस्थी हैं। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा कायम करना और गरीब व पीड़ित परिवारों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर आदित्य शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, करुणेश मोहन दीक्षित, डॉ. मुकेश चंद्रा, अजीत गोस्वामी, बद्री प्रसाद शर्मा, पवन दीक्षित, शरद उपाध्याय नंदा, प्रभाकर शर्मा, शशांक पचौरी, सतीश शर्मा, दिनेशचंद्र दीक्षित, क्रांति प्रसाद भारद्वाज, नागेंद्र शर्मा, प्रेमचंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed