फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bag full of jewelery worth lakhs stolen from wedding ceremony

Hathras: शादी समारोह से लाखों के आभूषणों से भरा बैग चोरी, मची खलबली, रिपोर्ट दर्ज, जांच के लिए टीम गठित

Fri, 07 Feb 2025 11:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:42 PM IST
सार

दूल्हे के पिता के पास जेवर से भरा बैग रखा था। बैग में चढ़ाने के लिए लाखों रुपये कीमत के जेवर रखे हुए थे। बरात चढ़त की रस्म के दौरान अचानक दो युवक आए और दूल्हे के पिता के पास रखे बैग को पार कर ले गए। 

विज्ञापन
Bag full of jewelery worth lakhs stolen from wedding ceremony
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद के गांव टीकैत अरौठा में 6 फरवरी की रात को एक शादी समारोह से जेवर से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया, जिससे शादी समारोह में खलबली मच गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 7 फरवरी को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन


गांव टीकैत अरौठा में बबलू चौधरी पुत्र दिलवार सिंह की दो बेटियों की बृहस्पतिवार को शादी थी। मथुरा जिले सौंख क्षेत्र के सुजौला गांव से बरात आई हुई थी। दूल्हे के पिता के पास जेवर से भरा बैग रखा था। बैग में चढ़ाने के लिए लाखों रुपये कीमत के जेवर रखे हुए थे। बरात चढ़त की रस्म के दौरान अचानक दो युवक आए और दूल्हे के पिता के पास रखे बैग को पार कर ले गए। 
विज्ञापन


कुछ लोगों ने इन युवकों को बैग ले जाते हुए देखा तो शोर मचा दिया, लेकिन यह लोग बाहर बाइक पर खड़े अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गए। बबलू के चाचा नागेंद्र चौधरी ने बताया कि यह पूरी घटना बरात चढ़त के दौरान वहां हुई, जहां बरात ठहरी हुई थी। गांव में ही शादी समारोह चल रहा था।  दोनों शातिर पहले कॉफी बांटने के बहाने अंदर आए और फिर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद यह फिर पूरी स्थिति को भांपकर अंदर आए और दूल्हे के पिता के पास रखे बैग को लेकर बाइक से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। इधर, बैग पार होने की बात जैसे ही शादी समारोह में फैली, वैसे ही रंग में भंग पड़ गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि जेवरों से भरे बैग की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed