{"_id":"5cc9e239bdec22078b2916c4","slug":"badhali-the-body-of-a-cow-hooded-by-the-vagabond-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाली: आवारा कुत्ते नोच रहे गोवंश के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाली: आवारा कुत्ते नोच रहे गोवंश के शव
Wed, 01 May 2019 11:57 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 01 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पराग डेयरी की अस्थायी गोशाला में मृत पशुओं का मांस नोंचते आवारा कुत्ते।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी। पराग डेयरी परिसर में बनी अस्थायी गोशाला की हालत बद से बदतर होती जा रही है, जिससे पशुओं के मरने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी पराग डेयरी में बनी गोशाला में पांच गोवंश मृत पाए गए। आवारा कुत्ते मृत पशुओं का मांस नोंचकर खा रहे थे। व्यवस्था में तैनात कर्मचारी मृत पशुओं को दफन करा देते हैं, जिससे गोशाला में बंद पशुओं की संख्या निरंतर घटती जा रही है, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। मृत पशुओं के शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया जाता। यह बात मंगलवार को अपर निदेशक पशुपालन के निरीक्षण में उजागर हुई थी। हालांकि एसडीएम एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गोशाला में संसाधन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके लिए क्षेत्र के दान दाताओं से सहयोग की अपील की है।
दरअसल, डीएम के निरीक्षण में पराग डेयरी परिसर में बनी अस्थायी गोशाला में फैली अव्यवस्थाएं खुलकर सामने आई थीं। गोशाला में फैली अव्यवस्थाएं आवारा पशुओं की बदहाली को बयां कर रही थीं। चारे-पानी के भी लाले पडे़ थे। डीएम ने अस्थायी गोशाला में व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। राज्य सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अस्थायी गोशालाएं बनवाई थीं।
कुछ समय तो इन गोशालाओं का संचालन ठीक ठाक रहा, लेकिन लोकसभा चुनाव की व्यस्तता में प्रशासन इन गोशालाओं को भूल गया। नतीजा यह रहा कि गोशाला में अव्यवस्थाएं हावी हो गईं। मंगलवार को अपर निदेशक पशुपालन आरके सक्सेना ने पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया था ओर यहां फैली अव्यवस्थाओं पर चिंता जताते हुए आवश्यक संसाधन जुटाने के निर्देश दिए थे।