फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   baby goat fell in boring

Hathras News: बोरिंग में गिरा बकरी का बच्चा, सात दिन से चिल्ला रहा, पर सुनने वाला कोई नहीं

Tue, 05 Dec 2023 12:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Dec 2023 12:21 AM IST
सार

हाथरस में मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर 28 नवंबर को बकरी का बच्चा बोरिंग के पाइप में गिर गया। बकरी के बच्चे को निकालने के लिए कलेक्ट्रेट की पुलिस चौकी पर शिकायत की जा चुकी है। शिकायत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी भी आए थे, लेकिन बकरी को नहीं निकाला गया।

विज्ञापन
baby goat fell in boring
बोरिंग पाइप, जिसमें अंदर गिर गया बकरी का बच्चा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस में मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर गांव नगला हीरा सिंह निवासी मुकेश कुमार की बकरी का बच्चा मैदान में बने नलकूप के बोरिंग में गिर गया। सात दिन बीत जाने के बाद अभी भी वह जिंदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगला हीरा सिंह निवासी मुकेश कुमार पुत्र सौदान सिंह का कहना है कि वह रोजाना की तरह 28 नवंबर को बकरी चराने कलेक्ट्रेट के निकट बन रहे न्यायालय के मैदान में गया था। उसका बकरी का बच्चा बोरिंग के पाइप में गिर गया। बकरी के बच्चे को निकालने के लिए कलेक्ट्रेट की पुलिस चौकी पर शिकायत की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी भी आए थे, लेकिन बकरी को नहीं निकाला गया। पाइप के अंदर से बकरी के बच्चे के चिल्लाने की आवाज आ रही है। जब भी कोई आवाज देता है, तब ही पाइप में से बकरी के बच्चे की आवाज आती है। उत्तरकाशी के टनल से 41 मजदूरों को निकालने के लिए सभी सामने आए, पर इस बकरी के बच्चे को निकालने का कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है। अगर एक-दो दिन और बकरी के बच्चे को नहीं निकाला गया, तो उसकी जान भी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed