{"_id":"67bb0864b130ca3ce40ebb6f","slug":"babulnath-temple-of-hathras-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri: 300 साल पुराना है हाथरस का बाबुलनाथ मंदिर, 30 फुट से ज्यादा गहराई तक है शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahashivratri: 300 साल पुराना है हाथरस का बाबुलनाथ मंदिर, 30 फुट से ज्यादा गहराई तक है शिवलिंग
Sun, 23 Feb 2025 05:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 05:07 PM IST
सार
मंदिर के निर्माण के समय नींव की खोदाई के बाद पता चला कि शिवलिंग जमीन में 30 फुट से ज्यादा गहराई तक है। शिवभक्त महादेव को बाबुलनाथ सरकार कहते हैं।
विज्ञापन
प्राचीन बाबुलनाथ महादेव मंदिर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के जोगिया रोड स्थित बाबुलनाथ महादेव का मंदिर 300 वर्षों से भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां का शिवलिंग जमीन में 30 फुट से ज्यादा गहराई तक है।
विज्ञापन
शहर के रमनपुर इलाके में बने इस शिवालय के बारे में क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि मंदिर के निर्माण के समय नींव की खोदाई के बाद पता चला कि शिवलिंग जमीन में 30 फुट से ज्यादा गहराई तक है। 25 वर्षों से मंदिर में पूजा कर रहे देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि शिवभक्त महादेव को बाबुलनाथ सरकार कहते हैं।
विज्ञापन
सावन के हर सोमवार को यहां मेला लगता है। सालों से भक्तों पर बाबुलनाथ अपनी कृपा बरसा रहे हैं। कहते हैं कि बाबुलनाथ के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद कभी अधूरी नहीं रहती।
विज्ञापन