फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana in Hathras

Ayushman Bharat: 20 हजार परिवारों की होगी स्क्रीनिंग, 1.33 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

Sat, 07 Feb 2026 11:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 11:52 AM IST
सार

आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और पंचायत सहायकों की टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों की पहचान करना है, जो पात्रता के दायरे में तो आते हैं, लेकिन अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana in Hathras
आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने अगले दो दिनों के भीतर जिले के शेष 20 हजार परिवारों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन


योजना के तहत जिले में कुल 1.33 लाख परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है, जिनमें से अधिकांश को कवर किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किए गए विशेष रोड मैप के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और पंचायत सहायकों की टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों की पहचान करना है, जो पात्रता के दायरे में तो आते हैं, लेकिन अभी तक उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दो दिनों के इस सघन अभियान के दौरान छूटे हुए परिवारों का डेटा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ डाॅ. राजीव रॉय ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपनी निगरानी में टीमों से फील्ड वर्क कराएं और चिह्नित परिवारों की स्क्रीनिंग कराई जाए। स्क्रीनिंग के बाद तत्काल कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे रैंकिंग में आई गिरावट को सही किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रहे। शेष 20 हजार परिवारों की स्क्रीनिंग के लिए हमने रणनीतिक योजना बनाई है, जिसे अगले 48 घंटों में अमलीजामा पहनाया जाएगा। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इसके लिए विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।-डाॅ. मधुर कुमार, एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed