फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Auto split into three pieces after being hit by a car, woman dies

Hathras News: कार की टक्कर से तीन टुकड़ों में बंटा ऑटो, महिला की मौत

Sun, 10 Aug 2025 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Auto split into three pieces after being hit by a car, woman dies
सड़क हादसे में क्षतिग्र्रस्त टेंपो। संवाद - फोटो : Samvad
मथुरा-सादाबाद रोड स्थित गांव टीकैत अरौठा के निकट रविवार की शाम को एक ऑटो में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो के तीन टुकड़े हो गए। ऑटो में बैठी 40 वर्षीय पिंकी की मौके पर मौत हो गई। अन्य तीन सवांरियों भी घायल हुई हैं।
विज्ञापन

ऑटो दाऊजी की ओर से लौट रहा था, जबकि कार मथुरा की ओर जा रही थी। ऑटो में चार लोग सवार थे। घटना में पिंकी पुत्री लालाराम निवासी गांव बैरूआ सादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां फूलवती घायल हो गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव नीति निवासी लोकेश पुत्र देवदत्त गौतम और ऑटो चालक धर्मेंद्र निवासी गौसनाराय भी घायल हो गए। ऑटो चालक ने बताया कि कार चालक ने लापरवाही से उसके ऑटो में टक्कर मारी है
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी पर लाया गया। घटना के बाद मौके से कार सवार भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। टक्कर के बाद ऑटो के तीन टुकड़े हो गए और अलग-अलग जा गिरे। सीओ अमित पाठक ने बताया है कि घटना में मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed