{"_id":"6422f097dc5ff784850c89f5","slug":"audience-danced-on-nizami-brothers-mere-rashk-e-kamar-tune-pahli-najar-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Mahotsav: मेरे रश्क-ए-कमर तूने पहली नजर... पर झूमे दर्शक, निजामी बंधुओं ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Mahotsav: मेरे रश्क-ए-कमर तूने पहली नजर... पर झूमे दर्शक, निजामी बंधुओं ने बांधा समां
Tue, 28 Mar 2023 07:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 28 Mar 2023 07:20 PM IST
सार
हाथरस महोत्सव में निजामी बंधुओं ने दिल दिया है जा भी देंगे ए वतन तेरे लिए... गीत के माध्यम से देशभक्ति के रंग भी भरे। छाप तिलक सब छीनी रे..., दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर... सहित कई कव्वालियों और गीतों दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
हाथरस महोत्सव में कव्वाली पेश करते निजामी बंधु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के बागला कॉलेज के मैदान में चल रहे हाथरस महोत्सव में सूफी गायक चांद निजामी बंधुओं ने समां बांध दिया। ‘भर दो झोली मेरी या मोहम्मद लौट कर मैं न जाऊंगा खाली’ और ‘मेरे रश्क-ए-कमर तूने पहली नजर...’ पर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व अन्य अधिकारियों ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
निजामी बंधुओं ने दिल दिया है जा भी देंगे ए वतन तेरे लिए... गीत के माध्यम से देशभक्ति के रंग भी भरे। छाप तिलक सब छीनी रे..., दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर... सहित कई कव्वालियों और गीतों दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
दिल्ली से आए निजामी बंधुओं को सुनने के लिए दर्शक बेताब नजर आए। निजामी बंधुओं ने शायराना और सूफी अंदाज की एक से बढ़कर एक कव्वालियों की प्रस्तुति दी। दर्शकों की फरमाइश पर भी कव्वालियां पेश कीं गईं।
विज्ञापन