{"_id":"6015ac0d8ebc3e08ad1d1edc","slug":"attack-on-teacher-alleged-arrest-hathras-news-ali2550396178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में एक आरोपी ने शिक्षक पर हमला कर दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे पकड़कर ले आई। उसे शांति भंग करने के आरोप में जेल भेजा गया है। आरोपी ने पिछले दिनों अपना लिंग परिवर्तन कराया था।
स्थानीय नवीपुर निवासी प्रवीण कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। उनके साथ मोहल्ले के ही एक नामजद ने मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी इसी तरह से शराब पीकर रोजाना मारपीट करता है। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस उसे अपने साथ पकड़कर ले आई। उसके खिलाफ प्रवीण कौशिक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने बताया कि आरोपी दिव्या उर्फ प्रांजल उर्फ पवित्रा जन्मजात युवक ही है, लेकिन पिछले दिनों उसने अपना लिंग परिवर्तित कराया है। उसके खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।