Hathras: आरएसएस के जिला प्रचारक पर हमला, कार में की तोड़फोड़, खींचकर पीटा, आगरा रेफर, चार हमलावर गिरफ्तार
हमलावरों ने हाथरस के आरएसएस जिला प्रचारक जयकिशोर को गाड़ी से नीचे उताकर पीटा। साथ ही गाड़ी में भी तोड़-फोड़ कर दी। घायल जयकिशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के मोहल्ला नवल नगर में 1 फरवरी पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे आरएसएस के जिला प्रचारक जयकिशोर पर दबंगों ने में हमला कर दिया। जयकिशोर के अनुसार उनका सामने से आए दो स्कूटी सवारों के कार पीछे हटाने के लिए कहने पर विवाद हुआ। स्कूटी सवारों ने अपने साथी बुला लिए और जयकिशोर को कार से खींच लिया। इसके बाद ईंटों और ऑटो मैकेनिक के औजारों से उन्हें पीटा। कार में भी तोड़फोड़ की गई।
घटना के बाद हमलावर उन्हें नाली के पास फेंककर भाग गए। इस दौरान बीच बचाव करने आए एक व्यक्ति को भी हमलावरों ने पीटा। गंभीर रूप से घायल जिला प्रचारक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में आरएसएस कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए और रोष जताते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने आनन-फानन डेढ़ घंटे के भीतर दो हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया। शाम को दो और हमलावरों को दबोच लिया है। पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़ करने और लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
घटना कार हटाने को लेकर हुई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, दो को हिरासत में लिया है। पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।- चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी