{"_id":"6602e1a9cccf58aac40578ee","slug":"assistant-teacher-suspended-after-becoming-bjp-district-vice-president-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सरकारी शिक्षक से भाजपा नेता बनना पड़ा भारी, बीएसए ने किया निलंबित, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सरकारी शिक्षक से भाजपा नेता बनना पड़ा भारी, बीएसए ने किया निलंबित, यह है मामला
Tue, 26 Mar 2024 08:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:24 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल समाचार से पता चला कि एबीवीपी की पृष्ठभूमि वाले सुमित शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने हैं। हाथरस बीएसए ने नोटिस दिया। शिक्षक ने कोई जवाब नहीं दिया। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
निलंबित शिक्षक सुमित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए गए शिक्षक सुमित शर्मा को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। बीएसए की ओर से जारी नोटिस का जवाब न देने के चलते ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
हाथरस जनपद के प्राथमिक विद्यालय तरफरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात सुमित शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने निलंबन आदेश जारी करते हुए कहा कि है कि सोशल मीडिया पर वायरल समाचार से पता चला कि एबीवीपी की पृष्ठभूमि वाले सुमित शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया था, जिसमें दो दिवस में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्टीकरण कार्यालय में नहीं दिया गया। ऐसे में सुमित शर्मा को प्रथम दृष्टया उत्तर प्रदेश कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 का उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन