{"_id":"5d9f78f38ebc3e0131499cc8","slug":"arto-office-defaulters-will-now-be-public-hathras-news-ali21585907","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सार्वजनिक होंगे एआरटीओ कार्यालय के बकायेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सार्वजनिक होंगे एआरटीओ कार्यालय के बकायेदार
विज्ञापन
अब सार्वजनिक होंगे एआरटीओ दफ्तर के बकाएदार
18 सौ वाहनों पर है करीब 85 लाख रुपये का बकाया, हो सकता है पंजीयन निरस्त
उप परिवहन आयुक्त आगरा रीजन ने दिए वसूली के निर्देश, किया निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले के जिन 18 सौ वाहन स्वामियों ने अभी तक एआरटीओ कार्यालय में टैक्स जमा नहीं किया है। उनके नाम अब सार्वजनिक किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों पर नाम की सूची को चस्पा की जाएगी। बकाया जमा नहीं किया तो पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को उप परिवहन आयुक्त आगरा रीजन जगदीश कुशवाहा ने बकाया वसूली के निर्देश दिए। उप परिवहन आयुक्त के आगमन को लेकर कार्यालय में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है जिले में करीब 18 सौ वाहन ऐसें हैं। जिन्होंने अभी तक रोड टैक्स जमा नहीं किया है। अब ये वाहन स्वामी एआरटीओ कार्यालय के रडार पर हैं। गुरुवार की दोपहर को आए उप परिवहन आयुक्त आगरा रीजन जगदीश कुशवाहा ने कार्यालय और परिसर का निरीक्षण किया। उसके बाद राजस्व की समीक्षा की। राजस्व बकाया पर उनका पारा चढ़ गया।
उन्होंने बकाएदारों से हर हालत में बकाया वसूली के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर बकाएदारों की सूची लगवाने के निर्देश दिए। वहां आए आवेदकों से वार्ता भी की और कहा कि यदि से वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं करते हैं तो पंजीयन निरस्त की कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि 18 सौ वाहनों पर करीब 85 लाख रुपये का बकाया है। नामों की सूची सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की जाएगी। यदि इसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया तो पंजीयन निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।