फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Artists will spread their talent in Hathras Festival

Hathras News: हाथरस महोत्सव में कलाकार बिखरेंगे अपनी प्रतिभा

Tue, 07 Mar 2023 08:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:11 AM IST
विज्ञापन
Artists will spread their talent in Hathras Festival
पर्यटन विभाग की ओर से शहर में 24, 25 व 26 मार्च को हाथरस महोत्सव मनाए जाने के लिए कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में कई कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे। इसे लेकर विभाग की ओर से ब्रज संस्कृति से जुड़े कलाकारों से संपर्क साधा जा रहा है। इस महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से विगत में हाथरस महोत्सव मनाए जाने के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। इस धनराशि से इस वित्तीय वर्ष में महोत्सव मनाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में पर्यटन विभाग की ओर से हाथरस महोत्सव मनाए जाने के लिए खाका खींचना शुरू कर दिया गया है। पर्यटन व प्रशासन की ओर से 24, 25 व 26 तीन दिवसीय महोत्सव को प्रस्तावित कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी हैं। इस महोत्सव में ब्रज की संस्कृति की छवि देखने को मिलेगी। इसके लिए कलाकारों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसे लेकर कलाकारों से संपर्क साधा जा रहा है। प्रशासन की ओर से बागला कॉलेज का मैदान कार्यक्रम के लिए निर्धारित कर लिया गया है। पर्यटन सूचना अधिकारी विशाल श्री वास्तव ने बताया कि हाथरस महोत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed