{"_id":"6aef736e6bfc2d0c5d041037","slug":"arrival-of-paddy-in-the-market-decreased-prices-increased-hathras-news-c-2-1-ali1027-1107273-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंडी में धान की आवक घटी, कीमतों में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंडी में धान की आवक घटी, कीमतों में आया उछाल
Sun, 08 Nov 2026 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में होती धान की तौल। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की आवक में भारी कमी दर्ज की गई है, जिसके चलते धान की कीमतों में उछाल आया है। दिवाली के चलते आलू की बुवाई और मौसम साफ होने के कारण मंडी में धान की आवक काफी घट गई है।
आवक कम होने और सूखे धान की आमद बढ़ने से किसानों को पिछले सप्ताह के मुकाबले अब काफी बेहतर भाव मिल रहे हैं। किसान भूपेंद्र ने बताया कि हाथ से कटा धान के भाव बढ़कर 4,800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। कंबाइन से कटा धान की कीमत बढ़कर 4,350 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।
पिछले सप्ताह की स्थिति और गिरावट
पिछले सप्ताह मंडी में धान की आवक बढ़कर 51 हजार क्विंटल प्रतिदिन तक पहुंच गई थी। उस दौरान अधिक आवक के चलते धान के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी, जिसमें हाथ से कटे धान का भाव 4,300 रुपये से घटकर 4,000 रुपये प्रति क्विंटल और कंबाइन से कटे धान की कीमत 4,000 रुपये से गिरकर 3,700 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गई थी। आढ़तिया कुलदीप कुमार ने बताया कि अब मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण खेतों में धान सूखने लगा है, जिससे मंडी में सूखे धान की आवक होने लगी है। मंडी सचिव अनिल कुमार ने बताया है कि मौसम साफ होने और धूप निकलने से मंडी में सूखे धान की आवक बढ़ी है, जिसके चलते धान की कीमतों में तेजी आई है। सीजन के दौरान अब तक नौ लाख 55 हजार क्विंटल धान की आवक हुई है।