{"_id":"63ea40f1a747c1113e052ac1","slug":"arrested-and-sent-to-jail-for-firing-while-dancing-in-a-wedding-procession-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बरात में डांस करते फायरिंग करने वाला गिरफ्तार कर जेल भेजा, सात लोग हुए थे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बरात में डांस करते फायरिंग करने वाला गिरफ्तार कर जेल भेजा, सात लोग हुए थे जख्मी
Mon, 13 Feb 2023 07:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:24 PM IST
सार
बरात कस्बा के ही एक गेस्ट हाउस में चढ़ रही थी। उसी दौरान युवक ने दूल्हा की बग्गी के आगे नृत्य करते हुए फायरिंग कर दी थी। जिसमें तीन किशोर समेत सात लोग जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
पकड़ा आरोपी सत्यम वार्ष्णेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ कस्बा में शुक्रवार की रात बरात चढ़ते समय फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फायरिंग में तीन किशोर समेत सात लोग जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि व्यापारी दिलीप वार्ष्णेय के पुत्र शिभव की बरात कस्बा के ही एक गेस्ट हाउस में चढ़ रही थी। उसी दौरान हाथरस-जलेसर रोड, काशीराम कॉलोनी के सामने के निवासी सत्यम वार्ष्णेय पुत्र संजीव लाला थाना हाथरस गेट ने दूल्हा की बग्गी के आगे नृत्य करते हुए फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
इससे कस्बा के गांव तकिया निवासी तौफीक, फिरोज, पप्पन एवं मामीन के बैंड वाले सहित सात लोग घायल हो गए थे। पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। रविवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन