फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Appointment to the post of assistant teacher in an illegal manner

Hathras News: नियम विरुद्ध तरीके से सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति

Fri, 07 Apr 2023 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 07 Apr 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Appointment to the post of assistant teacher in an illegal manner
नागरिक कल्याण, भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर में गणित व विज्ञान पद पर सहायक अध्यापक के पद पर नियम विरुद्घ तरीके से फर्जी नियुक्ति किए जाने की डीएम अर्चना वर्मा से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अजय शर्मा ने कहा है कि महाराणा प्रताप सिंह इंटर के प्रबंधक रघुराज सिंह द्वारा हिंदी के प्रवक्ता पदम सिंह वर्मा की फर्जी रूप से पदोन्नति दर्शाकर इन्टर मीडियट शिक्षा अधिनियम 1921 की धारा 16 जी के प्रतिबन्धों के चलते तथ्यों को छिपाकर नियम विरूद्ध अपने सगे भाई के पुत्र अजय प्रताप सिंह की सहायक अध्यापक विज्ञान व गणित के पद पर अवैध रुप से बिना पद रिक्त के नियुक्ति की गई है। जबकि पदम सिंह वर्मा को पदोन्नति ग्रेड आज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा है कि प्रबन्धक द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पटल सहायक से सांठ गांठ कर अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया। प्रबन्धक द्वारा उक्त फर्जी नियुक्ति करके राजकीय धन की जानबूझ कर क्षति पहुंचाई गई है। इस शिकायत के मामले में डीएम अर्चना वर्मा के निर्देश पर डीआईओएस ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। डीआईओएस ने इस कमेटी में राजकीय हाईस्कूल पचायता के प्रधानाध्यापक लाखन सिंह, राजकीय हाईस्कूल अरनौठ के प्रधानाध्यापक हिना कौसर को नामित किया। डीआईओएस ने उक्त मामले में जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed