{"_id":"6ac80ad68bd005a5d40fda20","slug":"anuj-said-saint-premanand-deeply-touched-the-heart-hathras-news-c-56-1-sali1016-155376-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अनुज बोले-संत प्रेमानंद ने हृदय को गहराई से किया प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अनुज बोले-संत प्रेमानंद ने हृदय को गहराई से किया प्रभावित
Fri, 09 Oct 2026 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
बरसाना में संन्यासी वेष में मिले सादाबाद के गांव बरामई निवासी किशोर अनुज का वीडियो साक्षात्कार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अनुज ने कह रहे हैं कि वृंदावन के वातावरण और गुरुदेव (संत प्रेमानंद) के सत्संग ने उनके हृदय को गहराई से प्रभावित किया।
वीडियो में वह वृंदावन जाने और संत प्रेमानंद के सत्संग से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुज ने वृंदावन जाने की शुरुआत से लेकर गुरुदेव के सत्संग और आश्रम के वातावरण तक के अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि जब भगवान खींचते हैं, तो मनुष्य केवल निमित्त मात्र होता है और सबकुछ भगवान की कृपा से संभव होता है।
घर पर पूजा-पाठ और नियमों के पालन के सवाल पर अनुज ने कहा कि वह गुरुदेव द्वारा बताए गए नियमों और नामावली का घर पर भी निष्ठापूर्वक पालन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। संत प्रेमानंद से मुलाकात पर उन्होंने बताया कि वह कई बार महाराज जी के साक्षात दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने गुरुदेव के व्यक्तित्व और उनकी शिक्षाओं को अद्भुत एवं हृदय को स्पर्श करने वाला बताया।
विज्ञापन
आश्रम और वहां रहने वाले शिष्यों के बारे में अनुज ने कहा कि वहां का वातावरण सात्विक और भगवद्भक्ति से परिपूर्ण है। किसी तरह की गलत गतिविधि के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवत मार्ग पर सही और सन्मार्ग की ही शिक्षा दी जाती है। गौरतलब है कि अनुज ने 26 जून को संत प्रेमानंद के आश्रम से दीक्षा ली थी। इसके बाद तीन जुलाई को वह प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए वृंदावन जाने की बात कहकर घर से निकले थे और लापता हो गए थे, जिसके बाद उनके परिजनों ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के आश्रम पर धरना भी दिया था। बाद में वह पुलिस को बरसाना में संन्यासी वेष में मिल गए थे।