फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anti tarnish the image of the college are

कॉलेज की छवि को धूमिल कर रहे विरोधी

Sat, 14 May 2016 11:57 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। शिक्षक कल्याण समिति हाथरस के पदाधिकारियों ने डीएम एके सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें पीबीएएस इंटर कॉलेज में जातिगत प्रकरण की जांच कराकर विधिवत रूप से कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज की छवि को विरोधी गुट द्वारा धूमिल किया जा रहा है। प्रवेश की एक प्रक्रिया होती है, जिसके पूर्ण होने पर ही सेक्शनों का निर्धारण किया जाता है। बागला कॉलेज में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सेक्शन का निर्धारण माह जुलाई में होगा। सामान्य, एससी और ओबीसी का अलग सेक्शन बनाने का आरोप निराधार है। कॉलेज में पूर्व में भी कभी जाति के आधार पर सेक्शन नहीं बनाए गए। फीस वसूली की जांच में पाया गया कि पीटीए की फीस 125 के स्थान पर 100 रुपये लिए गए हैं। किसी भी विद्यालय में वार्षिक पत्रिका नहीं निकलती। सिर्फ फीस ही वसूली जाती है। डीएम को ज्ञापन सौंपने वाले समिति के सदस्यों में समिति के अध्यक्ष डॉ. बीएस ग्रोवर, मंत्री नथमल गुप्ता आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed