फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Another youth died after consuming alcohol

एक अन्य युवक की शराब के सेवन के बाद हुई मौत

Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Another youth died after consuming alcohol
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

एक युवक की शराब पीने के बाद मौत हो गई और उसके कई रिश्तेदारों की तबियत बिगड़ गई। यह सभी उपचार करा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पोस्टमार्टम में अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि इस युवक और उसके रिश्तेदारों ने जहां शराब पी, वह गांव नगला सिंगी के निकट ही है, जहां छह लोगों की शराब पीने से मौत हुई है।
रामबाबू (42 वर्ष) पुत्र सौदान सिंह निवासी जटोई मुरसान काफी समय से एक भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। करीब पांच दिन पहले उसके भाई राजेश की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद रामबाबू अपनी बहन की ससुराल गांव खेड़ा बरामई में पहुंच गया। यह गांव नगला सिंगी के निकट ही है, जहां शराब पीने के बाद छह लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रामबाबू करीब चार-पांच दिन से वहीं पर रह रहा था। रामबाबू बुधवार को अपने गांव आ रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी गांव दर्शना के निकट मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि रामबाबू ने अपनी बहन के यहां पर रहकर अपने रिश्तेदारों के साथ काफी शराब का सेवन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि रामबाबू के कुछ रिश्तेदारों का उपचार अस्पताल में चल रहा है, लेकिन रामबाबू की अचानक मौत हो गई है। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि बुधवार की रात गांव दर्शना में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। शव को परिजन गांव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed