फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Another truck collided with a parked truck

Hathras Road Accident: खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, दोनों ट्रकों के चालकों की मौत

Tue, 07 Oct 2025 02:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 02:12 PM IST
सार

हादसे में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Another truck collided with a parked truck
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित पराग डेयरी के निकट 6 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। हादसे में दोनों के चालक राजा (50) और यासीन (59) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन


दरअसल राजा पुत्र माधव पंत निवासी जिला धर्मपुरी तमिलनाडु अलीगढ़ की तरफ से ट्रक लेकर आगरा की तरफ जा रहा था। उनके साथ पलनीसम्या क्लीनर के रूप में थे। चालक और क्लीनर ने ट्रक को पराग डेयरी के निकट चाय की दुकान के पास लगा दिया और चाय पीने लग गए। चाय पीने के बाद चालक राजा अपने ट्रक में चढ़ रहे थे, तभी पीछे से आ रहा ट्रक उससे टकरा गया। दूसरे ट्रक को यासीन खान पुत्र किशन खान निवासी सादाबाद चला रहा था।
विज्ञापन


हादसे में दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिये बागला जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने राजा और यासीन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर यासीन के परिजन सादाबाद से कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राजा के परिजनों को भी सूचना दे दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि मृतकों के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed