फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Another PWD employee injured in accident dies

Hathras News: हादसे में घायल लोनिवि के एक और कर्मी की मौत

Thu, 02 Jan 2025 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 02 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Another PWD employee injured in accident dies
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा-बरेली राजमार्ग पर मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल एक और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी ने उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी आकाश (21) लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। वह रोजाना की तरह अपने कार्यालय से काम खत्म कर अपने ही कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अशोक (32) निवासी राजपुर थाना सिकंदराराऊ के साथ अपने घर लौट रहे थे। बरेली राजमार्ग पर अमरपुर घना के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सक ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। अशोक को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। अशोक ने भी मंगलवार की रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed