{"_id":"65a52282c4035eb023052793","slug":"another-innocent-child-dies-of-pneumonia-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: निमोनिया से एक और मासूम की मौत, लगातार एक के बाद एक जा रही जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: निमोनिया से एक और मासूम की मौत, लगातार एक के बाद एक जा रही जान
Mon, 15 Jan 2024 05:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 05:48 PM IST
सार
हाथरस में ठंड के बढ़ने के साथ निमोनिया के कहर ने पिछले एक पखवाड़े में लगातार मासूमों की मौत हो रही है। 15 जनवरी को एक और 13 जनवरी को दो मासूमों की निमोनिया से मौत हो गई।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में गोंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्चा निमोनिया से पीड़ित था। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए। स्वास्थ्य विभाग इन बच्चों की निमोनिया की मौत से इन्कार कर रहा है, लेकिन लगातार एक के बाद एक मौतों से मां बाप परेशान हैं।
विज्ञापन
दो माह के आर्यन पुत्र जुम्मन खान निवासी नगला चंदराम थाना गोंडा जिला अलीगढ़ निमोनिया से पीड़ित था। 14 जनवरी की रात उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजन अस्पताल में ही रोने बिलखने लगे। रोते बिलखते परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
13 जनवरी को जिला अस्पताल में निमोनिया से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। हाथरस में ठंड के बढ़ने के साथ निमोनिया के कहर ने पिछले एक पखवाड़े में जिले में करीब 11 बच्चों की लान ले ली है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग निमोनिया से किसी भी मौत की बात को स्वीकार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन