{"_id":"69dbc9b0cae4df8601030a17","slug":"another-accused-arrested-in-robbery-case-from-jan-sewa-kendra-sanchalak-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट में एक और आरोपी गिरफ्तार, पांच आरोपियों पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: जनसेवा केंद्र संचालक से लूट में एक और आरोपी गिरफ्तार, पांच आरोपियों पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
Sun, 12 Apr 2026 10:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:05 PM IST
सार
अमित सिंह निवासी टटी डंडिया से 18 मार्च की रात मोहनपुरा कासगंज स्थित जनसेवा केंद्र से लौटते समय कार सवारों ने लूट लिया था। मामले में अब तक छह लोगों को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक से हुई लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए ढाई लाख रुपयों में से 8000 रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया। मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अमित सिंह निवासी टटी डंडिया से 18 मार्च की रात मोहनपुरा कासगंज स्थित जनसेवा केंद्र से लौटते समय कार सवारों ने लूट लिया था। पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के निकट दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने अपना नाम प्रवीण कुमार निवासी गांव मेवता भट्ठी रोड चिरौड़ी थाना लोनी जिला गाजियाबाद बताया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि लूट में शामिल पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन