{"_id":"69dbc5b92df4507bf80d3e6c","slug":"another-accused-arrested-in-property-dealer-murder-case-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल
Sun, 12 Apr 2026 09:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:48 PM IST
सार
मकान के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या कर शव सहपऊ क्षेत्र के गंदे नाले में फेंक दिया था। हत्याकांड में अब तक आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी वंश सोनी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश उर्फ सोनू निवासी दिल्ली वाला चौकी की हत्या में शामिल एक और आरोपी को सहपऊ कोतवाली पुलिस ने 12 अप्रैल शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने वंश सोनी निवासी श्याम कुंज कॉलोनी, आगरा रोड को गिरफ्तार किया है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि वंश भी इसी गिरोह का सदस्य है। पुलिस अब तक इस हत्याकांड में आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
यह है मामला
मकान के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू (40) की हत्या कर शव सहपऊ क्षेत्र के गंदे नाले में फेंक दिया था। 7 अप्रैल की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शिनाख्त होने के बाद मृतक की बहन ने कोतवाली सहपऊ में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन