{"_id":"687927e9d0ce030aad0b68b4","slug":"animal-vaccine-found-in-the-field-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत में लावारिस मिली पशु वैक्सीन, शिकायत पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ले गई साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत में लावारिस मिली पशु वैक्सीन, शिकायत पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ले गई साथ
Thu, 17 Jul 2025 10:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:12 PM IST
सार
वृक्ष के पास स्थित खेत की नाली में छह वैक्सीन लावारिस अवस्था में मिलीं। देखने पता चला कि यह पशुओं में लगने वाले एचएस वैक की वैक्सीन है। राहगीरों ने इसकी जानकारी गोरक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं को दी।
विज्ञापन
खेत की नाली में पडे़ हुई गलघोटू रोग की भरी हुई वैक्सीन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हसायन क्षेत्र के गांव अंडौली से 100 मीटर पहले सड़क से सटे एक खेत में 17 जुलाई को पशुओं में गलघोंटू रोग की रोकथाम के लिए लगाई जाने वाली छह वैक्सीन लावारिस हालत में मिलीं। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम इस वैक्सीन को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
17 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे गांव अंडौली के निकट से कुछ राहगीर गुजर रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के निकट दोपहर को बारिश होने के कारण वह पेट्रोल पंप से 100 मीटर की दूरी पर एक वृक्ष के नीचे खड़े हो गए। तभी उन्हें वृक्ष के पास स्थित खेत की नाली में छह वैक्सीन लावारिस अवस्था में मिलीं। देखने पता चला कि यह पशुओं में लगने वाले एचएस वैक की वैक्सीन है। राहगीरों ने इसकी जानकारी गोरक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं को दी। कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक डाॅ. पीके सिंह को अवगत कराया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे के बाद पशु चिकित्सा विभाग के पैरावेट अंकित जादौन व लोकेश कुमार मौके पर पहुंचे और इस वैक्सीन को अपने साथ ले गए। पशु चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ राहगीरों व गोरक्षकों से खेत की नाली में वैक्सीन पड़ होने की सूचना मिली थी। इस वैक्सीन को उठवाकर चिकित्सा केंद्र पर रखवा दिया गया है। मैंने क्षेत्र के पांच पशु मित्रों से जानकारी ली, लेकिन यह वैक्सीन इनमें से किसी की नहीं थी। यह वैक्सीन खेत में कैसे पहुंची, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन