फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Animal vaccine found abandoned in the field

Hathras News: खेत में लावारिस मिली पशु वैक्सीन

Fri, 18 Jul 2025 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 18 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Animal vaccine found abandoned in the field
क्षेत्र के गांव अंडौली से 100 मीटर पहले सड़क से सटे एक खेत में बृहस्पतिवार को पशुओं में गलघोंटू रोग की रोकथाम के लिए लगाई जाने वाली छह वैक्सीन लावारिस हालत में मिलीं। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम इस वैक्सीन को अपने साथ ले गई। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे गांव अंडौली के निकट से कुछ राहगीर गुजर रहे थे। तभी पेट्रोल पंप के निकट दोपहर को बारिश होने के कारण वह पेट्रोल पंप से 100 मीटर की दूरी पर एक वृक्ष के नीचे खड़े हो गए। तभी उन्हें वृक्ष के पास स्थित खेत की नाली में छह वैक्सीन लावारिस अवस्था में मिलीं। देखने पता चला कि यह पशुओं में लगने वाले एचएस वैक की वैक्सीन है।
विज्ञापन

राहगीरों ने इसकी जानकारी गोरक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं को दी। कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक डाॅ. पीके सिंह को अवगत कराया। करीब दो घंटे के बाद पशु चिकित्सा विभाग के पैरावेट अंकित जादौन व लोकेश कुमार मौके पर पहुंचे और इस वैक्सीन को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ राहगीरों व गोरक्षकों से खेत की नाली में वैक्सीन पड़ होने की सूचना मिली थी। इस वैक्सीन को उठवाकर चिकित्सा केंद्र पर रखवा दिया गया है। मैंने क्षेत्र के पांच पशु मित्रों से जानकारी ली, लेकिन यह वैक्सीन इनमें से किसी की नहीं थी। यह वैक्सीन खेत में कैसे पहुंची, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed