{"_id":"670f083c34982d1bd3000907","slug":"angry-farmers-blocked-the-highway-due-to-non-availability-of-fertilizers-hathras-news-c-64-1-sali1007-101014-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने राजमार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाद न मिलने से नाराज किसानों ने राजमार्ग पर लगाया जाम
Wed, 16 Oct 2024 05:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
गांव टिमरली के निकट सहकारी समिति पर खाद न मिलने पर हंगामा करते किसान। संवाद
- फोटो : Samvad
गांव टिमरली के निकट सहकारी समिति पर डीएपी खाद न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार की दोपहर को मथुरा-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि करीब पांच मिनट बाद ही सहकारी समिति के कर्मचारियों के समझाने पर किसान यहां से हट गए और दोबारा सहकारी समिति पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन किसानों का कहना था कि जब उन्हें डीएपी खाद नहीं मिलेगा, तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे। किसानों का कहना था कि वह करीब 15 दिन से सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। समितियों पर रोजाना उन्हें कल-परसों की कहकर टाल दिया जाता है। इस कारण उन्हें बिना डीएपी खाद लिए लौटना पड़ रहा है। खाद न मिलने के कारण उनकी फसल की बुवाई में देरी हो रही है।
बुवाई देरी से होने के कारण आगे फसल में नुकसान होने की संभावना रहती है। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि मुरसान की सहकारी समिति पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसान समय से अपनी फसल की बुवाई कर सकें। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।