{"_id":"67aa42bf885de721650fbe50","slug":"angered-by-sisters-love-marriage-brother-shoots-brother-in-law-hathras-news-c-56-1-hts1002-126831-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने जीजा को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने जीजा को गोली मारी
Mon, 10 Feb 2025 11:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बहन के दूसरी जाति के युवक के साथ प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने रविवार रात साले ने जीजा अभय वार्ष्णेय को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी हवा में फायर करता हुआ भाग गया। तीन गोलियां चलने से इलाके में भगदड़ मच गई।
माहेश्वरी कॉलोनी निवासी अभय वार्ष्णेय ने गत 17 जनवरी को मोहल्ले की एक युवती खुशबू से प्रेम विवाह किया था। इससे युवती के परिजन नाराज थे। अभय के पिता विनोद वार्ष्णेय ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनका बेटा अभय उन्हें घंटाघर स्थित दुकान पर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में अभय की पत्नी के भाई राजा बघेल ने उसे गोली मार दी। गोली अभय के कंधे में लगी। लोगों आता देख, उसने दो गोलियां हवा में चलाई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और आरोपी भाग गया।
घायल अवस्था में अभय को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में अभय का आपरेशन किया गया। इस संबंध में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-