फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger over the death of pregnant fragmented, protesting

गर्भवती की मौत पर फूटा गुस्सा, नारेबाजी

Wed, 17 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला, हसायन
अमर उजाला, हसायन Updated Wed, 17 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Anger over the death of pregnant fragmented, protesting
to be sad - फोटो : amar ujala
हसायन सीएचसी पर सोमवार रात एक प्रसव पीड़िता की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला चिकित्सा कर्मियों पर लापरवाही और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों के इस गुस्से और हंगामे की खबर जिला मुख्यालय तक पहुंची इस पर सीएमओ मंगलवार को सीएचसी पहुंचे। प्रसूता की मौत और रिश्वत के आरोप पर जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हसायन के गांव बांण निवासी दर्शन देव की पत्नी बबिता को प्रसव पीड़ा पर सोमवार को हसायन सीएचसी में भर्ती कराया गया था। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने दर्द बढ़ाने का इंजेक्शन लगाया, लेकिन शाम तक प्रसव नहीं हुआ। दर्शन देव का आरोप है कि सामान्य प्रसव कराने के नाम पर सीएचसी में उससे 1500 रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये नहीं दे पाया तो देर रात तक प्रसव नहीं कराया गया। रात करीब 12 बजे स्टाफ  नर्स ने कहा कि उसकी पत्नी सो रही है। उसे किसी दूसरे अस्पताल में ले जाएं। जब उसने पत्नी को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।


इस पर उसके परिजनों ने सीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। शाम में सीएमओ  डा. रामवीर सिंह हसायन सीएचसी पहुंचे।

उन्होंने मरीजों को भर्ती  करने और अच्छे व्यवहार की नसीहत दी। कहा कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed