फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Angry traders staged a protest

Aligarh: निर्माण कार्याें में सुस्ती पर फूटा गुस्सा, व्यापार ठप होने से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 May 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 10 May 2026 01:51 AM IST
सार

लगभग एक घंटे तक चले हंगामे और प्रदर्शन की सूचना जब विधायक मुक्ता राजा तक पहुंची, तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया। विधायक ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Angry traders staged a protest
नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : Samvad

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा रेलवे रोड पर चलाए जा रहे सड़क, नाला और सीवर लाइन निर्माण कार्य की सुस्त गति पर 9 मई को स्थानीय व्यापारियों का सब्र जवाब दे गया। व्यापार ठप होने से नाराज व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इंद्रा मार्केट के बाहर प्रदर्शन कर रहे व्यापारी मुकुल कुमार, हरपाल कश्यप और राजीव राठी ने बताया कि पिछले एक महीने से क्षेत्र की दुकानों के शटर तक नहीं खुले हैं। व्यापारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण के नाम पर रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है। भारी मशीनों और बड़े-बड़े पत्थरों को इस तरह रखा गया है कि पैदल निकलना भी दूभर है।
विज्ञापन


ढपरा रोड की तरफ नाला खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। शनिवार की सुबह व्यापारी उसी स्थान पर एकत्रित हुए, जहां बीते 25 अप्रैल 2026 को पाइप लाइन की मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की जान चली गई थी। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन ने उस हादसे से भी कोई सबक नहीं लिया और कार्य अभी भी अव्यवस्थित ढंग से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक मुक्ता राजा ने दिया आश्वासन
लगभग एक घंटे तक चले हंगामे और प्रदर्शन की सूचना जब विधायक मुक्ता राजा तक पहुंची, तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया। विधायक ने नगर निगम के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि अब निर्माण कार्य न केवल तेज गति से, बल्कि व्यवस्थित रूप से किया जाएगा। प्रदर्शन में मनोज कश्यप, पासू राठी, रवि राठी, मुकेश दुबे, संजय और सुनील कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed