{"_id":"5da4c1208ebc3e93bf3bd26c","slug":"anger-erupted-over-lack-of-connectivity-demonstrated-sikandhra-rahu-news-ali216238322","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्टिविटी नहीं होने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्टिविटी नहीं होने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
विज्ञापन

छह दिन से ग्रामीण बैंक में नहीं हो पा रहा काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। गांव अगसौली की ग्रामीण बैंक ऑफ आयावर्त में छह दिन से कनेक्टिविटी नहीं आने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। सुबह दस बजे काम के लिए बैंक आते हैं और कई घंटे इंतजार के बाद वापस लौट जाते हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने बैंक के बाहर जमकर नारेबाजी की। बैंक प्रबंधक का कहना है बिना नेटवर्क कोई काम संभव नहीं है।
बता दें कि ग्रामीण अंचल के सभी बैंकों के काम को ऑनलाइन कर दिया गया है। शहरी इलाकों में तो नेट की समस्या से निपट लिया जाता है, लेकिन ग्रामीण अंचल में समस्या अक्सर सामने आ रही है। कासगंज रोड स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में कनेक्टिविटी की समस्या लंबे समय से चल रही है। 14 अक्तूबर से बैंक में कनेक्टिविटी नहीं आने से छह दिन से बैंक का काम ठप पड़ा हुआ है।
कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी होती हैं, बैंक में काम के लिए आते हैं, लेकिन शाम तक प्रतीक्षा करने के बाद लौट जाते हैं। धान की खरीद के बाद भुगतान की व्यवस्था बैंक के माध्यम से ही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न कामों के पैसे बैंक खाते में ही आते हैं। शाखा प्रबंधक लाल बहादुर का कहना है कि इसको लेकर कई बार ऊपर सूचना भेजी जा रही है।