फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger erupted over electricity crisis, jammed for three hours

Hathras News: बिजली संकट पर भड़का गुस्सा, तीन घंटे लगाया जाम

Sun, 14 Jul 2024 05:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 14 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over electricity crisis, jammed for three hours
शुक्रवार को रात भर बिजली गायब रहने पर गोशाला रोड और आसपास के कॉलोनियों के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शनिवार सुबह करीब छह बजे गोशाला मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कोतवाली सदर पुलिस और विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बंच लाइन बदलने का कार्य शुरू कराया। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद लोगों ने जाम खोला गया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक हो रही बिजली कटौती पर लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। शहर में गोशाला रोड और अटल टाल बगीची रोड पर कई दिनों से जर्जर लाइन में हो रहे फॉल्ट की वजह से बिजली संकट बना हुआ है। लगातार 10-10 घंटे बिजली नहीं आ रही है। शुक्रवार रात को भी ऐसा हुआ। लोगों का कहना है कि बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा जाता है। लोगों ने शनिवार सुबह करीब छह बजे गोशाला रोड पर सड़क के बीच में सीढ़ी लगाकर जाम लगा दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इनका कहना था कि वह कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली गुल रहने से उनकी दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। बूंद-बूंद पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। जाम और हंगामे की सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों की समस्या को सुना और तुरंत ही जर्जर बंच लाइन बदलवाने का कार्य शुरू करा दिया। शनिवार सुबह छह बजे से नौ बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


वर्जन:

कई दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। रात और दिन में 10-10 घंटे बिजली गुल रहती है। बिजली गुल रहने से गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

-टीपा गौतम, पूर्व सभासद

---

बिजली कटौती की वजह से भीषण गर्मी में काफी ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कई-कई दिनों तक बिजली गुल रहने से पानी की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

-नारायण निवासी गोशाला रोड।

----

शुक्रवार को इलाके में बंच लाइन को बदलवा दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी लोग अपनी समस्या को लेकर सड़क पर आ गए। जहां रह गई थी, वहां भी बंच लाइन को बदलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संदीप यादव, उपखंड अधिकारी द्वितीय







पांच हजार की आबादी हो रही है प्रभावित

गोशाला रोड और आसपास के इलाकों में करीब 10 घंटे तक बिजली संकट रहा। करीब पांच हजार की आबादी ने बिजली संकट झेला। प्रभावित इलाकों में मेंडू रोड, गोशाला रोड, अटल टाल बगीची, भगवंत कॉलोनी शामिल रहे। प्रदर्शन के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed