फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger erupted over cruelty to an innocent, commotion in the village and district hospital

Hathras News: मासूम से दरिदंगी पर भड़का गुस्सा, गांव और जिला अस्पताल में हंगामा

Mon, 24 Mar 2025 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over cruelty to an innocent, commotion in the village and district hospital
एक मासूम से दरिंदगी और दूसरी से छेड़खानी व आरोपी के दूसरे समुदाय से होने की जानकारी होते ही लोग भड़क गए। करीब डेढ़ घंटे तक गांव में हंगामा होता रहा। उधर, पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए बच्चियों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो वहां विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गांव में एक-दो घर ही दूसरे समुदाय के है और आरोपी भी गांव में किराये पर रहता था। फिलहाल तनाव को देखते हुए यहां पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस की अभिसूचना इकाई (एलआईयू) भी गांव में डेरा डाले हुए है। घटना के बाद बच्चियों की चीख सुनकर सबसे पहले उनकी रिश्ते की बड़ी बहन पहुंची थी। उन्होंने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने कहा कि उसने कुछ नहीं किया है। उन्होंने उससे मोबाइल छीनकर बनाया गया अश्लील वीडियो डिलीट करा दिया।
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी बाइक लेकर भाग गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर करीब डेढ़ घंटे तक गांव में हंगामा होता रहा। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बात को लेकर भी गुस्सा था कि उन्हीं के बीच रहते हुए आरोपी ने घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों बच्चियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, कैलाश कूलवाल, अभिषेक रंजन आर्य का कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण व कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत किया।



आरोपी का पत्नी से चल रहा अलगाव-

बताया जा रहा है एक बच्ची से छेड़खानी व दूसरी से दुष्कर्म के आरोपी बोबी कुरैशी निवासी आशानगर थाना सासनी का अपनी पत्नी से अलगाव चल रहा है। उसकी पत्नी आशानगर में ही रहती है। आरोपी पीड़िताओं के गांव में किराये के मकान में रहता है। वह गांव में ही कबाड़े की दुकान करता है और फेरी भी लगाकर कबाड़ खरीदता है।



तीन टीमों ने तीन घंटे बाद दबोच लिया आरोपी

घटना के बाद एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमों का गठन किया था। तीन घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को शक्ति वन हनुमान चौकी के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। दोनों पैरों में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।






-सासनी क्षेत्र के एक गांव से सूचना मिली कि गांव में ही कबाड़ की दुकान करने वाले ने एक बच्ची से छेड़खानी व दूसरी से दुष्कर्म किया है। आरोपी शक्ति वन में छिपा हुआ था। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। इस मामले को सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा और पैरवी कराकर जल्द से जल्द सजा कराने की कोशिश की जाएगी।

- चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed