फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger, decoy, overcrowding of encroachment

अतिक्रमण हटवाने पर हंगामा, नोक-झोंक

Fri, 26 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सासनी।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/सासनी। Updated Fri, 26 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Anger, decoy, overcrowding of encroachment
अ‌‌तिक्रमण्‍ा - फोटो : अमर उजाला
चेतावनी के बाद भी अवैध कब्जे नहीं हटाए जाने पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी एसडीएम जयप्रकाश के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजारों में फुटपाथों को कब्जा मुक्त कराने को अभियान चलाया। एसडीएम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। उनकी अधिकारियों से नोक-झोंक भी हुई। एसडीएम का कहना है अवैध कब्जे हटवाना शासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम ने कस्बा के प्रमुख बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों को कब्जे हटाने की हिदायत दी थी, लेकिन व्यापारियों ने एसडीएम की बात को अनसुना कर दिया। गुरुवार से एसडीएम ने एनएचएआई, नगर पंचायत एवं पुलिस बल के साथ मिलकर कब्जे हटवाने की मुहिम शुरू कर दी, जिससे व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा। व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। शुक्रवार को भी व्यापारियों ने अभियान का तीखा विरोध किया। प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि कुछ सामाजिक कार्यकर्ता इस मुद्दे पर एसडीएम के साथ दिखाई दिए और अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने की मांग की। इसके बाद एसडीएम ने समस्या समाधान के लिए व्यापारी नेताओं से शाम को बैठक में वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को कोतवाली परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। संचालन प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने किया। करीब दो घंटे तक चली बैठक में वार्ता के बाद व्यापारियों को प्रशासन की बात मानने को बाध्य होना पड़ा। हालांकि पहले तो व्यापारी अपनी बात पर अड़ियल तेवर दिखाने लगे, लेकिन बाद में प्रशासन का सख्त रुख देखकर सहमत हो गए। सर्वसम्मति से तय हुआ कि कोई भी व्यापारी दुकान के सामने तख्त नहीं डालेगा। दुकान के बाहर बना लेंटर यथावत रहेगा। दुकान के बाहर चार फीट से अधिक का टिनशेड नहीं हो। कोई भी सामान दुकान के बाहर नहीं लटकाएंगे और न दुकान के बाहर ही रखेंगे। व्यापारी सोमवार तक स्वत: ही सामान हटा लेंे, अन्यथा प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। बैठक में नीरज अग्रवाल, आलोक वार्ष्णेय, हरीशंकर वार्ष्णेय, गिरीश वार्ष्णेय, सत्यप्रकाश वार्ष्णेय, राजू सेठ, सुनील वार्ष्णेय, बबलू वर्मा, कमल वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed