{"_id":"5f9474308ebc3e9bdc31aaa8","slug":"anganbari-sevika-got-job-by-fake-certificate-fir-booked-hathras-news-ali247124314","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी सहायिका ने फर्जी अंक पत्र लगाकर पाई नौकरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी सहायिका ने फर्जी अंक पत्र लगाकर पाई नौकरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर एक आंगनबाड़ी सहायिका ने नौकरी प्राप्त कर ली। इसकी जानकारी होने पर अब जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उसकी सेवा समाप्त कर दी है और कोतवाली सदर में मुकदमा भी दर्ज कराया है।
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए डीपीओ डीके सिंह ने कहा है कि एक शिकायतकर्ता द्वारा यह शिकायत की गई कि आंगनबाड़ी सहायिका शांति देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी नगला बेलनशाह के शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी हैं। इसकी जांच कराई गई तो यह बात सामने आई कि शांति देवी द्वारा कक्षा पांच का अंक पत्र फर्जी लगाया गया है। यह गैरकानूनी है, इसलिए शांतिदेवी की मानदेय आधारित सेवा समाप्त कर दी गई है। पुलिस ने यह मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज किया है।