फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   And school can become a dozen test centers

एक दर्जन और स्कूल बन सकते हैं परीक्षा केंद्र

Thu, 28 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में एक दर्जन और नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है। परिषद के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने जिला परीक्षा समिति को इन विद्यालयों की सूची भेजकर अनापत्ति मांगी है, जिससे इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जा सके। 

विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू होनी है। जिला परीक्षा समिति 70 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षाएं कराने के लिए 136 परीक्षा केंद्र पूर्व में ही निर्धारित कर चुकी है। इसके बाद अब विद्यालय संचालक शासन स्तर से अपने विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों से सिफारिश लगवा रहे हैं। अब परिषद के सचिव जितेंद्र कुमार ने हाथरस के कृष्णा इंटरनेशनल बुधू नगला हेमराज, पीएल शास्त्री इंटर कॉलेज बगुली, रीना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दत्तगढ़ी, बहोरी सिंह यादव इंटर कॉलेज ढाबर अगसौली, मुख्तियार सिंह ठेनुआं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला हीरा सिंह मुरसान, हरदेवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर सिकंदराराऊ, सियाराम सिंह यादव हायर सैकेंड्री स्कूल नगला बिहारी सिकंदराराऊ, पोखपाल सिंह इंटर कॉलेज भुर्रका सिकंदराराऊ, रामवीर सिंह यादव इंटर कॉलेज माधुरी को परीक्षा केंद्र बनाने के संबंध में रिपोर्ट मांगी हैं। इनके अलावा भी कुछ और विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है। परिषद द्वारा इन विद्यालयों के बारे में रिपोर्ट मांगी जा सकती है।

विज्ञापन

परिषद विद्यालयों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। जांच कराकर विधिवत रूप से रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

-जेके मलिक, डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed