{"_id":"67cdc50a99e776998f04b393","slug":"an-unknown-vehicle-hit-the-bike-the-young-man-died-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathars News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathars News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल
Sun, 09 Mar 2025 10:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:13 PM IST
सार
वकील ईट भट्ठे पर कार्य करने के लिए सिकंदराराऊ से अपने गांव के ही महेंद्र के साथ बाइक से धुबई के लिए आ रहे थे। रास्ते में नबाबपुर रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नबाबपुर रेलवे फाटक के निकट बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
वकील पुत्र जफरूद्दीन निवासी धुबई ईट भट्ठे पर कार्य करने के लिए सिकंदराराऊ से अपने गांव के ही महेंद्र पुत्र विजय सिंह (35) के साथ बाइक से धुबई के लिए आ रहे थे। रास्ते में नबाबपुर रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल हालत में महेंद्र और वकील को सड़क पर पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने अधिक खून बह जाने की वजह से महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन